Last Updated:
‘बिग बॉस 7’ की विनर रहीं एक्ट्रेस आज 42 साल की हो गई हैं. दूसरी बार मां बनने वाली हैं. फिल्मों और मॉडलिंग में भी सफलता पाई है. एक्ट्रेस सलमान खान की बहुत अच्छी दोस्त हैं.
गौहर खान 42 साल की हो गईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)23 अगस्त 1983 को महाराष्ट्र के पुणे में एक मुस्लिम परिवार में जन्मीं गौहर खान पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं और उनकी बड़ी बहन निगार खान भी एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं. गौहर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां उन्हें ‘मिस टैलेंटेड’ का खिताब मिला.
‘बिग बॉस 7’ की विनर बनी थीं गौहर खान
गौहर खान का कुशाल टंडन संग हुआ था ब्रेकअप
गौहर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह ‘बिग बॉस 7’ के सह-प्रतियोगी कुशाल टंडन के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. गौहर ने 25 दिसंबर 2020 को जैद दरबार से शादी की. 10 मई 2023 को उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
![]()










