Last Updated:
Top Trending Film On OTT: ओटीटी पर साल 2023 की फिल्म ने एक बार फिर कब्जा कर लिया है. टॉप 10 लिस्ट में मूवी एक बार फिर ट्रेंड कर रही है. दिलचस्प बात है कि फिल्म में हीरो नहीं, बल्कि हीरोइन ने लीड रोल निभाया है.

<strong>नई दिल्ली.</strong> कुछ फिल्मों की कहानियां बार-बार देखने पर भी बोर नहीं करती हैं. बल्कि हर बार मजा दोगुना हो जाता है. आज हम आपको ऐसी ही एक मूवी के बारे में बताते हैं, जो ओटीटी पर दो साल बाद भी कब्जा जमाए हुए है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘कटहल’.

साल 2023 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘कटहल’ रिलीज हुई थी. इसमें सान्या मल्होत्रा ने लीड रोल निभाया था. उनके अलावा राजपाल यादव, विजय राज, अनंत जोशी, गुरपाल सिंह, बृजेंद्र काला, गोविंदा पांडे और रघुबीर यादव जैसे सितारे नजर आए थे. (फोटो साभार: IMDb)

इसकी कहानी की शुरुआत महिमा (सान्या मल्होत्रा) से होती है जो एक ईमानदार और होशियार पुलिस इंस्पेक्टर हैं. जब स्थानीय विधायक (विजय राज) के घर से दो कीमती कटहल चोरी हो जाते हैं, तो पूरा पुलिस महकमा इस केस सुलझाने में जुट जाता है. (फोटो साभार: IMDb)

विधायक का दावा होता है कि ये कटहल दुर्लभ प्रजाति के थे और उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण थे. इस बेवजह के मामले को गंभीरता से लेने का राजनीतिक दबाव होता है और महिमा को इसे जल्द से जल्द सुलझाने का आदेश दिया जाता है, जबकि शहर में असल अपराधों को नजरअंदाज किया जा रहा होता है. (फोटो साभार: IMDb)

जैसे-जैसे महिमा इस मामले की तह तक जाती हैं, वह सिर्फ कटहल की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की परतें उधेड़ती हैं, जिसमें जाति, वर्ग, लिंग भेदभाव और पुलिस विभाग में राजनीति की झलक मिलती है. इन मुद्दों को फिल्म में हल्की-फुलकी कॉमेडी के साथ पेश किया गया है. (फोटो साभार: IMDb)

इस चोरी की जांच के दौरान महिमा को एक लापता लड़की का केस भी मिलता है. वह धीरे-धीरे अपनी सूझबूझ से दोनों मामलों को जोड़ने लगती है, जिससे यह साफ होता है कि कैसे सत्ता में बैठे लोग अपने हितों को प्राथमिकता देते हैं, जबकि आम जनता की परेशानियों को दरकिनार कर दिया जाता है. (फोटो साभार: IMDb)

खास बात यह है कि साल 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म एक बार फिर ओटीटी पर धमाल मचा रही है. इन दिनों सान्या मल्होत्रा की कटहल मूवी नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 लिस्ट में 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म का डायरेक्शन यशोवर्धन मिश्रा ने किया है. (फोटो साभार: IMDb)

सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘कटहल’ साल 2025 में बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता है. आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म ने टोटल 9 अवॉर्ड जीते हैं. इसकी कहानी यशोवर्धन मिश्रा ने आलोक मिश्रा के साथ मिलकर लिखी है. (फोटो साभार: IMDb)
![]()










