12:34 PM, 23-Aug-2025
जनप्रतिनिधियों से भी सीएम धामी ने ली जानकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के जनप्रतिनिधियों से फोन पर वार्ता कर बादल फटने से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आपदा पर गहरा दुःख जताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से राहत और बचाव कार्यों में जिला प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है। इसके साथ उन्होंने स्थानीय विधायक से वार्ता कर उनसे मौके पर रहकर राहत एवं बचाव कार्यो का भौतिक निरीक्षण करने की अपेक्षी की है।
12:10 PM, 23-Aug-2025
थराली में वॉशआउट सड़क खुली
थराली में वाशआउट सड़क को बीआरओ ने हिल कटिंग कर आवगमन के लिए चालू कर दिया है। डीएम ने बताया कि हरमनी में भी जल्द सड़क खोल दी जाएगी। एसडीआरएफ की एक और टुकड़ी थराली के लिए रवाना हो चुकी है। एनडीआरएफ के 27 जवान लगातार यहां मौजूद है। अस्पताल में भी पूरी व्यवस्थाएं की गई है। किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। पर्याप्त मार्ग पर जेसीबी पहुंच रही है। लगातार मलबा हटाया जा रहा है।
11:44 AM, 23-Aug-2025
जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा
चमोली जनपद के थराली में आई आपदा में जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें राहत बचाव का कार्य कर रही हैं। हरमनी के पास मार्ग सुचारु कर दिया गया है। भारी बारिश को देखते हुए आज थराली, देवाल व नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
11:26 AM, 23-Aug-2025
स्कूलों में भारी बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित
वहीं, आज तीनों विकासखंडों थराली, देवाल और नारायणबगड़ के सभी स्कूलों में भारी बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया है।
#WATCH | Uttarakhand: There is a possibility of a lot of damage due to the cloud burst in Tharali tehsil of Chamoli last night. A lot of debris has come due to the cloudburst, due to which many houses, including the SDM residence, have been completely damaged: Chamoli DM, Sandeep… pic.twitter.com/3kGNYRSMdG
— ANI (@ANI) August 23, 2025
#WATCH | Uttarakhand: Due to a cloudburst in Tharali of Chamoli district, debris has entered houses, the market, and the SDM’s residence. District Magistrate and relief teams have left for the spot. Two people are reported missing: Uttarakhand Disaster Management Secretary Vinod… pic.twitter.com/V2aesFekFf
— ANI (@ANI) August 23, 2025
11:14 AM, 23-Aug-2025
पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जताई अपनी संवेदना
चमोली जनपद के थराली में मध्यरात्रि में हुई आपदा पर पूर्व सीएम और वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी संवेदनाएं जताई है। सोशल मिडिया पर उन्होेंने लिखा कि इस आपदा से प्रभावित हमारें भाई बहनों के दु:ख में हम सब के साथ खड़े है। जिला प्रशासन और राहल बचाव टीमें पुरी तत्परता और मुस्तैदी से कार्य कर रही है। भगवान बदरीविशल सभी लोग को सकुशल रखें
10:55 AM, 23-Aug-2025
20 वर्षीय लड़की की मलबे में दबे होने की सूचना, एक बुजुर्ग भी लापता
सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति के मलबे में दबने की सूचना है। जबकि इसी गांव में 20 वर्षीय लड़की की मलबे में दबे होने की जानकारी मिल रही है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम गौचर से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।
10:43 AM, 23-Aug-2025
थराली बाजार भी मलबे से पटा
मलबे से कई घरों को नुकसान हुआ है। थराली बाजार भी मलबे से पट गया है। कई वाहन मलबे के साथ बहकर सड़क से लोगों के घरों तक पहुंच गए हैं। थराली-सागवाड़ा मार्ग भी बंद है। थराली- ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा में बंद है।
10:32 AM, 23-Aug-2025
सीएम धामी ने जताया दुख
जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुःखद सूचना मिली। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं। और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
10:04 AM, 23-Aug-2025
Chamoli Cloudburst live: धराली में फटा बादल; एसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, सीएम धामी पर जाना हाल
बादल फटने से घरों में मलबा आ गया है, दुकानों में भी नुकसान हुआ है। तहसील परिसर में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक युवती और एक बुजुर्ग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।
थराली के तहसील परिसर राड़ीबगड़ में एक बरसाती गदेरा अचानक उफान पर आ गया। एसडीएम आवास मलबे से दब गया। एसडीएम समेत अन्य ने रात में ही आवास छोड़ दिया और सुरक्षित जगह पर चले गए। राड़ीबगड़ में गाड़ियों के मलबे में दबने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, थराली तहसील के टूनरी गदेरा में बादल फटने से थराली तहसील परिसर में काफी मलबा आ गया, घरों में भी मलबा आ गया है, तहसील परिसर में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। थराली के चेपड़ों में भारी नुकसान हुआ है। यहां तीन से अधिक दुकानें बहने की सूचना है।











