नई दिल्ली: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा अपने गानों की वजह से विवादों से घिरे रहे हैं. उन पर गानों के जरिये गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगा, फिर भी उनके गाने आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उनका एक गाना ‘मेरी रमझोल बोलेगी’ खूब सुना जाता है. पिछले साल रिलीज हुए गाने पर 32.1 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. बच्चे हों या जवान, हर कोई इसे बड़े शौक से सुनता और गुनगुनाता है.
![]()










