Last Updated:
Biggest Disaster Film: आज हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. कमाई तो दूर की बात है, मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी.

नई दिल्ली. अगर कहानी में दम हो तो बजट से ज्यादा खर्च करने पर फर्क नहीं पड़ता है. लेकिन हीरो की मार्केट वैल्यू से दोगुना बजट लगाया जाए तो कहानी पर बहुत ज्यादा विश्वास होना चाहिए. खासकर कोरोना के बाद मेकर्स बजट के मामले में बहुत सोच-समझकर कदम उठा रहे हैं.

ऐसे ही एक हीरो की फिल्म पर मेकर्स ने ज्यादा खर्च कर दिया, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. आखिर वह फिल्म कौन सी है? वह हीरो कौन है? वह कोई और नहीं बल्कि अखिल अक्किनेनी हैं. उस फिल्म का नाम ‘एजेंट’ है. यह मूवी लगभग दो साल पहले आई थी. लेकिन अभी भी अखिल के फैंस उस चोट से उबर नहीं पाए हैं. असल में, अखिल का करियर शुरू हुए नौ साल हो गए हैं. लेकिन अब तक उन्होंने कोई सॉलिड हिट नहीं दी है.

पहली फिल्म ‘अखिल’ डिजास्टर साबित हुई. लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने उसमें से एक चौथाई भी कलेक्ट नहीं किया. इसके बाद ‘हेलो’ लोगों को बहुत पसंद आई, लेकिन बिजनेस ज्यादा होने के कारण कमर्शियल हिट नहीं हो सकी. इसके बाद ‘मिस्टर मजनू’ भी डिजास्टर साबित हुई. हालांकि, ‘बोम्मरिलु भास्कर’ के निर्देशन में बनी ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ अखिल की पहली हिट फिल्म बनी.

उसी जोश के साथ अखिल ने सुरेंदर रेड्डी के साथ ‘एजेंट’ के लिए हाथ मिलाया. इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था. इसके अलावा अखिल ने दो साल तक कड़ी मेहनत की. दूसरी तरफ प्रोड्यूसर ने भी उन्हें अच्छा बूस्टअप देते हुए बजट में कोई कमी नहीं की. फिल्म के लिए जितना चाहिए था उतना दिया.

इस तरह अखिल अक्किनेनी की मार्केट वैल्यू 40 करोड़ रुपये भी नहीं थी, लेकिन निर्माता ने 85 करोड़ रुपये निवेश किए. असल में रिलीज से पहले इस फिल्म पर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज था. टीजर और ट्रेलर भी बहुत अच्छे थे, जिससे जबरदस्त हाइप क्रिएट हुई.

मगर पहले ही दिन फिल्म को डिजास्टर टॉक मिला. इतना कि अखिल अक्किनेनी के फैंस भी इस फिल्म को दोबारा नहीं देख सके. फिल्म देखते समय यह भी शक हुआ कि क्या यह सुरेंदर रेड्डी की ही फिल्म है. साल 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई.

निर्माता अनिल सुकंर इस फिल्म से भारी नुकसान में डूब गए. 85 करोड़ रुपये का बजट और उसके बाद प्रमोशन के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए . इस तरह कुल 90 करोड़ रुपये निवेश करने वाले अनिल को उसमें से 10 प्रतिशत यानी 9 करोड़ रुपये भी नहीं मिले.

इस तरह मेकर्स को अक्किनेनी अखिल की फिल्म ‘एजेंट’ की वजह से बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान उठाना पड़ा. अपने 9 साल के करियर में सिर्फ 1 हिट फिल्म देने के बावजूद अखिल मेकर्स से मोटी फीस वसूलते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिल एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और उनकी टोटल नेट वर्थ 66 करोड़ रुपये है.
![]()











