Last Updated:
विनीत कुमार सिंह के 46वें जन्मदिन पर रुचिरा सिंह ने बेटे की पहली तस्वीर साझा की. विनीत हाल ही में रंगीन और जाट में नजर आए थे, फिलहाल वे फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं.

इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक विशेष संदेश भी लिखा. इसी साल 24 जुलाई को कपल के बेटे का जन्म हुआ था. रविवार को उनका बेटा एक महीने का हो गया.
रुचिरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “उस नौजवान से जिससे मैं पहली बार मोहित हुई थी, उस शानदार इंसान तक जिससे मैंने शादी की और अब इस नर्मदिल, प्यार करने वाले और जिम्मेदार पिता तक, आपके हर रूप ने मेरा दिल बार-बार जीत लिया है. जन्मदिन मुबारक हो, मेरे हमसफर. हर बीतते दिन के साथ मैं आपको और ज्यादा चाहने लगी हूं. आप हमेशा ऐसे ही प्यार बांटते रहो, सीखते रहो, आगे बढ़ते रहो और सबको प्रेरित करते रहो. अब आपको आधिकारिक तौर पर दो नन्हें इंसानों की देखभाल करनी है. नए पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएं.”
फुल फैमिली फोटो
रुचिरा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में, पहली तस्वीर में अभिनेता अपने बेटे को प्यार से गोद में लिए हुए हैं, जबकि रुचिरा भी उनके साथ पोज देती नज़र आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में विनीत बच्चे के माथे पर किस करते दिख रहे हैं. तस्वीर में दिख रहा है कि कमरे को गुब्बारों से सजाया गया है, जिन पर ‘हैप्पी बर्थडे डैड’ लिखा है. इनमें विनीत की कई फोटो भी टंगी दिख रही हैं.
View this post on Instagram
![]()










