Last Updated:
Best Thriller Film On OTT: ओटीटी पर इन दिनों एक फिल्म धूम मचा रही है, जिसकी कहानी 70 मिनट बाद पूरी तरह पलट जाती है. मूवी का क्लाइमैक्स सुपर से भी ऊपर है. ओटीटी पर रिलीज होते ही फिल्म सबकी पहली चॉइस बन गई है.

<strong>नई दिल्ली.</strong> साल 2025 में एक फिल्म इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है. जिस किसी ने भी मूवी देखी, तारीफ में कसीदे ही पढ़े हैं. खास बात है कि ओटीटी पर दस्तक देते ही फिल्म टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गई है और नंबर पर ट्रेंड कर रही है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है मारीसन.

‘मारीसन’ तमिल भाषा में बनी धांसू थ्रिलर ड्रामा फिल्म है. इसमे फहद फासिल और वडिवेलु लीड किरदारों में नजर आते हैं. इस फिल्म की कहानी एक चोर दयालन से शुरू होती है, जिसका किरदार फहद फासिल ने निभाया है. उसका काम सिर्फ लोगों को ठगना और चोरी करना है. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म की शुरुआत में दिखाया गया है कि चोरी के इल्जाम में दयालन को पुलिस पकड़ लेती है और फिर दोबारा ऐसा ना करने की हिदायत देकर छोड़ देती है लेकिन दयालन आदत से मजबूर आदमी है. पुलिस की पकड़ से छूटते ही वह बाइक और मोबाइल चोरी कर लेता है. (फोटो साभार: IMDb)

इसके बाद उसकी नजर एक घर पर पड़ती है, जहां वह चोरी करने के इरादे से घुसता है. घर में उसकी मुलाकात बुजुर्ग वेलायुधम (वडिवेलु) से होती है, जिसका एक हाथ जंजीर से बंधा होता है. वह दयालन को बताता है कि बेटे ने उसके साथ ऐसा किया है, क्योंकि उसने भूलने की बीमारी है. (फोटो साभार: IMDb)

वेलायुधम, दयालन से कहता है कि अगर वह उसे घर से बाहर निकलने में मदद करेगा तो पैसे देगा. लालच में आकर दयालन ऐसा कर देता है, मगर एटीएम से पैसे निकालने के दौरान दलायन को पता चलता है कि वेलायुधम के अकाउंट में 25 लाख रुपये हैं. फिर वह उसके पीछे पड़ जाता है. (फोटो साभार: IMDb)

शुरुआत में मारीसन की कहानी बहुत सिम्पल लगती है. लेकिन 70 मिनट के बाद पूरी फिल्म पलट जाती है. कुछ ऐसा होता है, जिसके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर पाएंगे और यही इस दमदार थ्रिलर फिल्म की यूएसपी है. (फोटो साभार: IMDb)

तमिल भाषा में ‘मारीसन’ 22 अगस्त, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और तुरंत लोगों की फेवरेट बन गई. सिर्फ कुछ ही घंटों में यह मूवी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी और अभी भी कब्जा जमाए हुए है. (फोटो साभार: Netflix Grab)

फहद फासिल और वडिवलु की मारीसन का डायरेक्शन सुधीश शंकर ने किया है. रेटिंग के मामले में भी यह फिल्म टॉप पर है. आईएमडीबी पर मारीसन को 10 में से 7.5 रेटिंग मिली है. यह मूवी नेटफ्लिक्स पर साउथ भाषाओं के साथ हिंदी में भी मौजूद है. (फोटो साभार: IMDb)
![]()










