Last Updated:
वो रूप की रानी जिन्होंने हिंदी सिनेमा में काफी काम किया. उनका एक किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी का किस्सा है. जब डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और हीरो ने मिलकर एक हीरोइन के साथ बुरा बर्ताव किया था. बिना बताए किसिंग सीन शूट किया गया था.

बॉलीवुड की वो खूबसूरत हसीना, जिन्होंने हिंदी सिनेमा पर लंबे समय तक राज किया. खूबसूरत इतनी कि बड़े-बड़े सितारे उनके साथ में प्यार में पड़ गए. मगर इस अदाकारा के करियर में कई चीजें ऐसी हुईं जिन्होंने उन्हें बदनाम भी किया.

ये मनमोहिनी कोई और नहीं बल्कि रेखा हैं जिन्हें शोहरत के साथ साथ खूब ताने भी मिले. कभी उनका शादीशुदा अमिताभ बच्चन संग अफेयर था तो अक्षय कुमार से लेकर संजय दत्त संग भी उनका नाम जुड़ा.

एक किस्सा तो ऐसा भी है जब एक हीरो ने सब हदें पार कर दी. कहते हैं कि एक्टर उन्हें कथितरूप से किस करता रहा और डायरेक्टर ने कट ही नहीं बोला. सोचिए ऐसे सीन ने अदाकारा को किस कद्र झकझोर दिया होगा.

ये किस्सा है रेखा और फेमस एक्टर बिस्वाजीत चटर्जी का. दोनों ने अंदाना सफर में साथ में काम किया था. इस बारे में रेखा की बायोग्राफी में जिक्र किया गया है. जिसे यासीर उस्मान ने लिखा है.

अंजाना सफर की शूटिंग महबूब स्टूडियो में चल रही थी. उस दिन रेखा ने ऐसा कुछ फील किया कि वह अंदर तक टूट गई थी. सोचिए तब रेखा की उम्र 15 साल भी नहीं थी. रेखा ने छोटी ही उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. घर परिवार की मजबूरी ने उन्हें एक्ट्रेस बनाया था. अंजाना सफर में रेखा को बिस्वजीत चटर्जी के अपोजिट कास्ट किया गया था जिसे राजा नवाथे डायरेक्ट कर रहे थे.

फिल्म में एक इंटीमेट सीन था. फिल्म को प्रोड्यूसर, एक्टर और डायरेक्टर को इस बारे में सब पता था. बस अंजान थीं तो सिर्फ मासूम रेखा. उन्हें आखिरी मूमेंट तक भी इस बारे में कुछ नहीं पता था. मगर मेकर्स ने तो सीन शूट करने से पहले एक एक चीज की प्लानिंग कर ली थी. कैमरा सेट कर दिया गया था.

जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला तो बिस्वजीत चटर्जी ने रेखा को अचानक अपनी बाहों में भर लिया और किस किया. जबकि इस किस के बारे में फिल्म के शुरुआत में कोई खबर नहीं दी गई थी. बता दें इस फिल्म का नाम बदलकर बाद में दो शिकारी हो गया था जिसमें विनोद खन्ना से लेकर अमजद खान भी थे.

किताब में लिखा है, ‘इस किस का जिक्र पहले नहीं था. कैमरा चलता रहा. न तो डायरेक्टर न कट कहा न ही बिस्वजीत चटर्जी ने रेखा को जाने दिया. पूरे पांच मिनट तक वह रेखा को किस करते रहे. यूनिट के क्रू मेंबर्स सीटियां बजा रहे थे. तालियां ठोक रहे थे. ये सब चीजें रेखा के भीतर तक गूंज रही थीं. उन्होंने कसकर आंखें मींच लीं. आंखों में आंसू आ गए.’

फिर उस सीन और घटना को याद करते हुए एक बार रेखा ने कहा था कि वह बहुत हैरान थीं. कुछ भी कर लीजिए जो उन्होंने फेस किया उसकी भरपाई नहीं हो सकती. उस एहसास और चोट को कोई भर नहीं सकता.

बाद में बिस्वजीत चटर्जी ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया था. उन्होंने अपने सपोर्ट में कहा था जो कुछ हुआ वो डायरेक्टर राजा नवाथे की वजह से हुआ. हालांकि उन्होंने ये स्वीकार किया था कि 15 साल की रेखा के साथ धोखा हुआ था. वहीं मेकर्स ने इस घटना को लेकर कहा था कि जो हुआ वो फिल्म के लिए जरूरी था.
![]()










