Last Updated:
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड नेटफ्लिक्स पर आएगी, फराह खान के कुक दिलीप के डांस पर शाहरुख, मलाइका अरोड़ा समेत कई सेलेब्स ने मजेदार रिएक्शन दिए.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपने बेटे आर्यन खान की वजह से चर्चा में हैं. उनका बेटा आर्यन खान अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं बतौर राइटर और डायरेक्टर. उनकी सीरीज का नाम है द बैड्स ऑफ बॉलीवुड जो नेटफ्लिक्स पर आएगी. इस बीच शाहरुख खान और फराह खान के बीच एक बातचीत हुई. जहां किंग खान ने कोरियोग्राफर से कहा कि उन्हें एक्टर से माफी मांगनी चाहिए. इसके पीछे कारण हैं फराह खान के कुक दिलीप. वहीं मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह का रिएक्शन भी आया है. तो चलिए बताते हैं कारण.
हाल में ही सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का पहला गाना रिलीज हुआ जिसका नाम है बदली सी हवा है. इस सीरीज में लक्ष्य ललवानी, राघव जुयाल, बॉबी देओल से लेकर कई सितारे हैं. इसी गाने पर फराह खान के कुक ने जोरदार डांस किया.
View this post on Instagram
![]()










