हैरी ट्रूमैन के साथ पंडित नेहरु, डोनाल्ड ट्रंप के साथ PM मोदी और रिचर्ड निक्सन-इंदिरा गांधी। (L-R)
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारत पर अमेरिका की तरफ से 25 फीसदी आयात शुल्क 7 अगस्त से प्रभावी हो चुके हैं। आज (27 अगस्त) से रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ भी प्रभावी हो गए हैं। इसी के साथ अमेरिका ने भारत के निर्यातों पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रंप के इन कदमों ने अमेरिका और भारत के रिश्तों को दो दशकों में सबसे निचले स्तर पर ला दिया है। दूसरी तरफ भारत में मोदी सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसलों को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दे दिए हैं।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब भारत और अमेरिका के बीच किसी बात को लेकर तनातनी की स्थिति बनी है। भारत की आजादी के बाद से ऐसे कई मौके आए हैं, जब अलग-अलग कारणों से भारत-अमेरिका के रिश्ते या तो रुखे रहे हैं। इतना ही कुछ मौके तो ऐसे थे, जब दोनों देश दुश्मनी की राह तक पर बढ़ चुके थे। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ घटनाक्रमों के बारे में, जब भारत और अमेरिका सीधी टक्कर लेने की स्थिति में आ गए थे…
![]()












