Last Updated:
Sapna Choudhary Video: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का देसी लुक इंटरनेट पर छा गया है. उन्होंने लाल साड़ी पहनकर ऐसा जलवा बिखेरा है कि फैंस के दिलों में खलबली मच गई है.
सपना चौधरी के देसी लुक पर फिदा हुए फैंस.नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर इन दिनों लाल साड़ी का एक बार फिर ट्रेंड देखने को मिल रहा है. हाल ही में जाह्नवी कपूर ‘लाल कलर की साड़ी’ गाने में नजर आई थीं, जिसने इंटरनेट पर खूब धमाल मचाया. अब इस ट्रेंड को हर कोई फॉलो करता नजर आ रहा है. इसी कड़ी में हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी भी शामिल हो गई हैं.
सपना चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह लाल साड़ी पहनकर बेहद खास अंदाज में नजर आ रही हैं. वीडियो में सपना चौधरी की लाल साड़ी यूं तो दिखने में बेहद साधारण है, लेकिन इसके पल्लू में सफेद रंग के हार्ट शेप के झालर लटकते हुए नजर आ रहे हैं, जो इसे खास बनाते हैं.
View this post on Instagram
![]()










