Last Updated:
मामन में सूरी ने हीरो बनकर धमाल मचाया, ऐश्वर्या लक्ष्मी उनकी पत्नी बनीं. 10 करोड़ के बजट पर 48 करोड़ कमाए, फिल्म सुपरहिट रही. अब मामन जी5 पर उपलब्ध है.
नई दिल्ली. साउथ फिल्मों में अब ऐसा चलन बढ़ गया है कि साइड एक्टर या कॉमेडियन को भी हीरो बनाकर फिल्में बनाई जा रही हैं. हैरानी की बात ये है कि ऐसी कई फिल्में हिट भी हो रही हैं. कुछ साल पहले तमिल में आई एक फिल्म इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.

इस फिल्म का नाम है मामन. फिल्म का बजट सिर्फ 10 करोड़ था. लेकिन जब रिलीज़ हुई तो धमाल मच गया. बॉक्स ऑफिस पर 48 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई और फिल्म सुपरहिट साबित हुई.

इसमें खास बात ये रही कि मलयालम की टॉप एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी ने कॉमेडियन से हीरो बने सूरी की हीरोइन का रोल निभाया था. जब उन्हें ये ऑफर मिला तो कई लोगों ने कहा कि ‘क्यों किसी कॉमेडियन की हीरोइन बन रही हो, फिल्म नहीं चलेगी.’

उस वक्त ऐश्वर्या ने किसी की बात नहीं सुनी बल्कि सिर्फ कहानी सुनी और तुरंत हां कह दी. और उनका ये फैसला सही साबित हुआ.इस फिल्म से उन्हें बड़ी सफलता मिली.

ऐश्वर्या लक्ष्मी, जो पहले ही कई फिल्में कर चुकी हैं और टॉप हीरोइनों की लिस्ट में शामिल हैं,उन्होंने ‘मामन’ के लिए लोगों के बातों क बजाय काम पर ध्यान दिया, उन्होंने तमिल अभिनेता और कॉमेडियन सूरी की हीरोइन की भूमिका निभाई.

फिल्म में सूरी ने हीरो का किरदार निभाया और गजब की एक्टिंग की. लोग उन्हें पहले ज्यादातर कॉमेडी रोल्स में देखते थे, लेकिन इस बार उन्होंने सीरियस किरदार निभाकर सबको चौंका दिया.

फिल्म में ऐश्वर्या लक्ष्मी ने उनकी पत्नी का रोल निभाया था. फिल्म को काफी पसंद किया गया और दोनों की जोड़ी पर्दे पर बहुत पसंद की गई. दोनों की केमेस्ट्री ही इस फिल्म की बड़ी ताकत साबित हुई.

मामन पिछले साल 16 मई को रिलीज हुई थी. रिलीज़ के बाद इसे खूब तारीफें मिलीं और ये साल की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई. अब ये फिल्म ओटीटी पर भी देखी जा सकती है. मामन 8 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम हुई है.
![]()










