गणेश चतुर्थी पर सलमान खान के घर गणपति बप्पा का स्वागत धूमधाम से किया गया. इस दौरान सलमान, सोहेल, अरबाज समेत पूरा खान परिवार पूजा-अर्चना में लीन नजर आया. सभी लोग मिलकर गणपति बप्पा की आरती करते नजर आए. सलमान ने जैसे ही इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया, यह वीडियो चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.










