सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन की कोर्ट में गवाही हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग से न्यायालय में साहिल शुक्ला और मुस्कान की पेशी हुई। मुस्कान को देखकर ड्रम विक्रेता ने कहा- हां साहब ये ही वह महिला है, जिसने उसकी दुकान से नीला ड्रम खरीदा था। दुकानदार ने कहा, मुस्कान ने ड्रम खरीदते समय कहा था कि उसे अनाज रखना है।
![]()










