Last Updated:
Tezaab Movie Unknown Facts : फिल्मों में हीरो-हीरोइन के सॉन्ग की सिचुएशन या तो अलग-अलग होती है या फिर दोनों पर कोई सॉन्ग फिल्माया जाता है. 37 साल पहले आई एक मूवी की शूटिंग के दौरान एक्टर ने जब हीरोइन का गाना सु…और पढ़ें
1988 में आई बॉलीवुड फिल्म तेजाब ने माधुरी दीक्षित को रातोंरात स्टार बना दिया था…फिल्म का बजट करीब दो करोड़ रुपये का था. फिल्म ने 16 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. यह उस समय की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. 1988 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तेजाब पहले नंबर पर थी.
द कपिल शर्मा शो में अनिल कपूर ने किस्से के बारे में बताया था, ‘तेजाब फिल्म का गाना ‘एक दो तीन’ सिर्फ माधुरी पर फिल्माया जाना था. गाना मैंने सुना तो समझ गया कि ये तो सुपरहिट होगा. फिर मैंने लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से ऐसे ही गाने की डिमांड की. उन्होंने कहा कि ये तो लड़कियों का गाना है. मैंने जिद पर अड़ गया तो उन्होंने जावेद अख्तर से बात करने के लिए कहा. मैंने जावेद साहब को फोन लगया और कहा कि मैं कुछ नहीं जानता. आप तो इतने बड़े राइटर हैं, फनकार हैं, कुछ भी करिए लेकिन एक दो तीन जैसा गाना मेरे लिए भी लिख दीजिए. मैंने अपना गाना जबर्दस्ती डलवाया था.’
तेजाब फिल्म का ‘एक दो तीन’ गाना सुपरहिट रहा था. माधुरी ने फिल्म में मोहिनी का किरदार निभाया था. फैंस उन्हें ‘मोहिनी’ के नाम से पुकारने लगे थे. माधुरी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘गाना मुझे फनी सा लगा था. गाने में सिर्फ नंबर थे लेकिन जब गाना पिक्चराइज हुआ और सरोज जी कोरियोग्राफ किया तब मुझे उसका इंपैक्ट पता चला.’
कपिल शर्मा के शो में माधुरी ने कहा था, ‘तेजाब हिट होते ही मेरी पोजिशन चेंज हो गई. मुझे स्टेज पर पहली बार पहचान मिली. तेजाब जब रिलीज हुई तो मैं मुंबई में नहीं थी. अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका गई हुई थी. जब वापस आई तो एयरपोर्ट पर कुछ लड़कों ने मुझे देखकर कहा कि वो देखो हीरोइन जा रही है. दोनों भागकर आए. मुझसे ऑटोग्राफ लिया. मुझे हैरानी हुई और लगा कि दोनों ने मुझे पहचान लिया है. एक लड़के ने कहा कि आप हीरोइनी है ना, ऑटोग्राफ दीजिए. मैंने जैसे ही M से सिग्नेचर किया तो एक लड़के ने दूसरे से कहा कि देख-देख M..M…मोहिनी है ये मोहिनी.’

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें
![]()










