Last Updated:
Love Marriage OTT Release: विक्रम प्रभु की रोमांटिक ड्रामा तमिल फिल्म ‘लव मैरिज’ ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. जानिए आप इस मूवी का लुत्फ किसी ओटीटी पर उठा सकते हैं.
विक्रम प्रभु ने फिल्म में निभाया लीड रोल.तमिल भाषा में बनी ‘लव मैरिज’ 27 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले. अब ‘लव मैरिज’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. इस मूवी ने 29 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है. शन्मुग प्रियन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह खबर एक नए पोस्टर के साथ शेयर की, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई. फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मनोरंजन से भरपूर फैमिली फिल्म लव मैरिज देखिए. 29 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू.’
View this post on Instagram
![]()










