Last Updated:
सिंगर-रैपर हनी सिंह को पंजाब के मोहाली में परफॉर्म करना था, लेकिन वेन्यू पर पहुंच कर मंच पर चढ़ने से ठीक पहले उन्होंने अपना शो रद्द कर दिया. सिंगर की शो कैंसिल करने की वजह हैरान करने वाली है. हालांकि अभी तक उ…और पढ़ें
हनी सिंह ने आखिरी वक्त पर शो कैंसिल कर दिया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सिंगर की सिक्योरिटी टीम को वेन्यू के गेट पर रोक दिया गया. उनसे कहा गया कि ऑर्गनाइजर्स ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और वेन्यू पर पंजाब पुलिस भी मौजूद है. हालांकि हनी सिंह सिक्योरिटी इंतजाम से संतुष्ट नहीं थे जिस वजह से उन्होंने स्टेज पर जाने से इनकार कर दिया.
सिक्योरिटी इंतजाम से नाखुश थे हनी सिंह
इस बीच, हनी सिंह ने हाल ही में शहनाज गिल के साथ पहली बार एक ट्रैक के लिए काम किया. ये गाना फिल्म इक्क कुड़ी में है. यह एक पंजाबी फिल्म है, जिसे अमरजीत ने लिखा और निर्देशित किया है और इसे पहले 13 जून, 2025 को थिएटर में रिलीज किया जाना था. हालांकि, रिलीज की तारीख अब फेस्टिव सीजन में 19 सितंबर की ओर बढ़ा दी गई है.
![]()










