बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप का शानदार आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रॉफी का अनावरण किया। भारतीय हॉकी टीम का सामना पहले मैच में चीन से हो रहा है। चीन ने पहले क्वार्टर में शुरुआती गोल दागा और भारत के खिलाफ 1-0 की बढ़त हासिल की। दूसरे क्वार्टर का खेल फिलहाल जारी है। भारत ने वापसी की है और हरमनप्रीत व जुगराज के गोल से 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत और चीन को पूल ए में जापान और कजाखस्तान के साथ रखा गया है जबकि पूल बी में पांच बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपै हैं।
पहला क्वार्टर समाप्त
भारत ने पहले क्वार्टर में अच्छी शुरुआत की थी और गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाया था, लेकिन मैच रेफरी ने थर्ड अंपायर से पूछने के बाद उसे फाउल दे दिया। बाद में चीन ने वापसी की और शुरुआती गोल के साथ 1-0 की बढ़त बना ली।
That’s how our boys line up for their opening match at the Hero Asia Cup, Rajgir, Bihar 2025, against China. 🙌#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/0NktoPRR9F
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2025
भारतीय टीम
गोलकीपर : सूरज करकेरा, कृशन बी पाठक।
डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह (कप्तान) , अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह।
मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह।
फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह।
चीन की टीम
चेन चोंगकोंग (कप्तान), ओ शू, चेन किजुन, गाओ जीशेंग, चेन चेंगफू, मेंग युआनफेंग, ली पेंगफेइ, लू युआंलिन, मेंग दिलहाओ, शू जीबिन, दू शिंहाओ, झांग शियाओजिया, ओ शुझू, मेंग नान, लिन चांगलियांग, गुओ शियाओलोंग, वांग वेइहाओ, वांग केइयू, ओ यांग, चेन बेनहाइ।











