Shivraj Singh Chouhan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सितंबर में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए कई नामों पर चर्चा हो रही हैं। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल है। शिवराज सिंह के राजनीति सफर और हाल ही में हुए सियासी घटनाक्रम के कारण उनकी दावेदारी मजबूत नजर आ रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष वही बनेगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरोसेमंद होने के साथ आरएसएस की भी पसंद हो। साथ ही, उसे संगठन चलाने, चुनाव लड़ने और लड़वाने का भी अनुभव हो।
इस सब मापदंडों में शिवराज पूरी तरह फिट बैठते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों ग्वालियर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से शिवराज की बंद कमरे में हुई बैठक ने इस संभावना को और मजबूत कर दिया है। हालांकि, भाजपा की रणनीत हमेशा अपने फैसलों से चौंकाने वाली रही है। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष का पद किसे मिलेगा, यह आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा। आइए, अब जानते है शिवराज सिंह के नाम की चर्चा क्यों हो रही, शिवराज की दावेदारी क्यों मजबूत है?
![]()












