Last Updated:
Bigg Boss 19: अमाल मलिक बिग बॉस 19 की वजह से इन दिनों सुर्खियों में छाए हैं. बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह एक म्यूजिशियन की बेटी को डेट कर चुके हैं, जिसने उन्हें धर्म की वजह से छोड़ दिया था.
धर्म की वजह से गर्लफ्रेंड ने कर लिया था ब्रेकअप.5 सालों तक चला था रिश्ता
धर्म की वजह से गर्लफ्रेंड ने किया था ब्रेकअप
बिग बॉस के घर में नई गर्लफ्रेंड का किया खुलासा
बिग बॉस 19 के एक हालिया एपिसोड में अमाल मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे अपनी उस खास इंसान से कुछ कहना है, जो इस बात को लेकर चिंतित है कि मैं बिग बॉस 19 में कोई गलती न कर बैठूं. लेकिन ऐसा नहीं होगा. मैंने इस घर के अंदर तुम्हारे सम्मान को अपने साथ रखा है. शो के बाद हम बैठेंगे, बातचीत करेंगे और एक-दूसरे को पूरी तरह समझेंगे.’
कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं अमाल मलिक
बताते चलें कि अमाल मलिक अपने सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं जिनमें ‘सूरज डूबा है’, ‘मैं हूं हीरो तेरा’, ‘कर गई चुल’, ‘कौन तुझे’, ‘सोच न सके’, ‘सब तेरा’ और ‘मैं रहूं या ना रहूं’ और अन्य शामिल हैं. अमाल का आखिरी कंपोजिशन ‘आमी जे तोमार 3.0’ था जो फिल्म कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ का हिस्सा था.
![]()










