नई दिल्ली. साल 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ रिलीज हुई थी. अजय देवगन भी फिल्म का हिस्सा थे. इस मूवी का दर्दभरा गाना ‘तड़प तड़प के’ खूब पॉपुलर हुआ था, आज भी लोग इसे सुनना बहुत पसंद करते हैं. इस गाने की हर लाइन रुला देने वाली है. भले ही इस गाने की रिलीज हुए 26 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी यह बिल्कुल फ्रेश लगता है. ‘हम दिल दे चुके सनम’ के वीडियो सॉन्ग को अब तक 122 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.










