नई दिल्ली: एक्टर कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी फिल्म और फैंस की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. उनका एक फैंस उनसे मिलने वाराणसी से आया है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका एक फैन वाराणसी से उनसे मिलने आया है. फैन के बारे में यह जानकारी दी गई है कि वह बोल और सुन नहीं सकते, लेकिन उनके हाव-भाव और उत्साह ने कार्तिक का दिल जीत लिया. वीडियो में फैन पहले कार्तिक के साथ उत्साह से तस्वीरें खिंचवाते नजर आते हैं. इसके बाद वह इशारों में कार्तिक की तारीफ करते हैं और अपनी खुशी जाहिर करते हैं. वीडियो का सबसे प्यारा पल तब आता है, जब फैन कार्तिक की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया के गाने ‘हरे राम हरे कृष्णा’ का हुक स्टेप करता है. वहीं, आखिर में फैन चश्मा पहनकर कार्तिक के साथ मजेदार अंदाज में पोज देते हैं.
![]()










