Last Updated:
संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने करिश्मा कपूर पर हमला किया. सुनवाई के दौरान प्रिया ने अपने वकील राजीव नय्यर के माध्यम से दावा किया कि करिश्मा पिछले 15 सालों से संजय की लाइफ से गायब थीं और उनकी मौत के बाद अचानक उनके जीवन में आईं.
करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रॉपर्टी में हिस्से की मांग की है.हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, प्रिया सचदेव ने अदालत में करिश्मा कपूर पर आरोप लगाए. सुनवाई के दौरान, प्रिया के वकील राजीव नय्यर ने करिश्मा कपूर के खिलाफ कड़े बयान दिए. उन्होंने आरोप लगाया कि करिश्मा 15 साल से संजय की जिंदगी से गायब थीं. जैसे ही संजय का निधन हो गया, तब सामने आईं हैं.
करिश्मा कपूर के बच्चों ने लगाया वसीयत में हेरफेर करने का आरोप
वसीयत में नहीं है करिश्मा कपूर के बच्चों- कियान समायरा का नाम
संजय कपूर के प्रॉपर्टी को लेकर अगली सुनवाई 9 अक्टूबर होगी
करिश्मा कपूर के बच्चों- कियान और समायरा ने कोर्ट से अपील की है कि संजय कपूर की प्रॉपर्टी के किसी भी तरफ के ट्रांसफर या निपटान को तब तक रोका जाए जब तक मामला सुलझ नहीं जाता. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान प्रिया सचदेव को संजय कपूर की चल और अचल संपत्तियों की डिटेल्स लिस्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर होगी. करिश्मा कपूर इस मामले में वादी नहीं हैं, लेकिन अपने बच्चों का रिप्रेजेंट कर रही हैं.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
![]()











