Last Updated:
Disha Patani News: बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के सिविल लाइन्स स्थित घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है. बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं। गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि यह हमला संत प्रेमानंद महाराज के अपमान का बदला लेने के लिए किया गया है. बरेली पुलिस इस पोस्ट की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए सघन कार्रवाई में जुटी है. थाना कोतवाली क्षेत्र में रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर इस फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बताया कि एसपी सिटी, एसपी क्राइम के पर्यवेक्षण में पांच टीमों बनाई गई है, जो इस घटना का शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगी. हालांकि, इस फायरिंग की घटना में किसी को गोली नहीं लगी है. ऐसा माना जा रहा है कि पिछले दिनों दिशा पाटनी की छोटी बहन खुशबू पाटनी ने प्रेमानंद महाराज के ऊपर कोई कमेंट किया था, जिसके बाद यह घटना हुई.
सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट करते हुए रोहित गोदार-गोल्डी बरार ने लिखा, (जय श्री राम??) (राम राम सभी भाईयो को।??) मैं वीरेन्द्र चारण, महेन्द्र सारण (डेलाणा). भाइयों आज ये जो खुशबू पटानी/दिशा पटानी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के घर पर (विला नम्बर 40, सिविल लाइन्स बरेली, यू.पी.) में फायरिंग हुई है, ये हमने करवाई है. इसने हमारे पूज्य संत (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया था.
इसने हमारे सनातन धर्म का नीचा दिखाने की कोशिश की थी. हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नही सहा जायेगा. ये तो महज एक ट्रेलर था. अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे. ये संदेश सिर्फ इसके लिए ही नहीं है बल्कि जितने भी फिल्म जगत के कलाकार और उनसे जुड़े लोग हैं.
उन सभी के लिए है. जिस किसी ने भी हमारे धर्म और संतों सम्बन्धी ऐसी कोई भविष्य में अपमानजनक हरकत की तो तैयार रहना उसके परिणाम भुगतने के लिए. हमें हमारे धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक हैं, उनकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है.??

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें
![]()










