Last Updated:
बॉलीवुड के गलियारों में रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की खूब चर्चाएं हुई थीं. दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर का अफेयर काफी चर्चित था. इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा था कि इस वजह से उनके कैरेक्टर पर दाग लग गया था. लोग उन्हें अय्याश और दिलफेक किस्म का समझने लगे थे.
रणबीर कपूर के रिश्ते की बॉलीवुड के गलियारों में काफी चर्चा हुई थी. रणबीर ने कहा था कि इन दो एक्ट्रेसेस से ब्रेकअप के बाद लोग उन्हें प्ले बॉय समझने लगे थे. उनपर चीटर और कैसानोवा का टैग लग गया था. रणबीर ने कहा था, मैंने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, मेरी प्लेबॉय की इमेज थी जो बस एक्ट्रेसेस को डेट कर रहा था.’ उन्होंने आगे कहा था कि न्यूयॉर्क में उनके समय के दौरान साल 2000 से 2003 के वक्त उन्होंने किसी को डेट नहीं किया था. वो हमेशा से आशिक टाइप के थे और उन्होंने सोच लिया था कि स्कूल में उनकी एक गर्लफ्रेंड थी जो उनका सच्चा प्यार थी और वो किसी से प्यार नहीं करेंगे. वो रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने बस काम पर फोकस किया.
रणबीर के किरदार पर लगा था अय्याश का ठप्पा
एक्टर को समझा जाता था धोखेबाज
उन्होंने कहा था, ‘मुझे लंबे समय तक धोखेबाज कहा गया और आज भी कहा जाता है. मुझे अब इसकी परवाह नहीं है, लेकिन पहले यह मुझे परेशान करता था क्योंकि यह पूरी तरह से सच नहीं है. लोग पूरी कहानी नहीं जानते और मैं कभी भी किसी के बारे में सार्वजनिक रूप से इस तरह बात नहीं करूंगा क्योंकि यह बहुत निजी बात है.’
वहीं, दीपिका पादुकोण ने पहले ‘कॉफी विद करण’ में रणबीर के साथ अपने रिश्ते के दौरान बेवफाई का हिंट दिया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें रिलेशनशिप में धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा है. उनके पार्टनर ने उन्हें चीट किया है.
![]()











