‘लोका चैप्टर 1’ ने बनाई बॉक्स ऑफिस पर पकड़
तीसरे हफ्ते के पहले दिन ‘लोका चैप्टर 1’ ने 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे शनिवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 6.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह से फिल्म ने 112.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
‘द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ का कलेक्शन
‘द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ ने ओपनिंग डे पर भारत के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पहले दिन फिल्म ने 17.5 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन भी फिल्म की इतनी ही कमाई हुई। इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार घटती रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 67 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे शनिवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म की कमाई 2.75 करोड़ रुपये रही। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 71.75 करोड़ रुपये हो गया है।
साउथ और हॉलीवुड फिल्मों ने तोड़े रिकॉर्ड
मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने इस साल कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। यह फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। यह फिल्म भारत की पहली सुपरवुमन फिल्म भी है। ‘द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ ने भी भारतीय दर्शकों को खूब लुभाया है। इस साल बहुत कम हॉलीवुड फिल्मों ने भारत में अच्छी कमाई की है। उनमें से यह फिल्म एक है।
![]()















