प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय में सशस्त्र बल कमांडरों के तीन दिवसीय संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री एक माह के भीतर ही दूसरी बार बिहार दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वह अमृतसर और गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी करेंगे। साथ ही बाढ़ से खराब हुई धान की फसल के नुकसान का भी जायजा लेंगे। इसके अलावा, एशिया कप 2025 का महामुकाबला रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला गया। भारत ने पाकिस्तान को 25 गेंदों के शेष रहते सात विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसके बाद वह पवेलियन की तरफ लौट आए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और बहिष्कार किया। ऐसा ही बाकी खिलाड़ियों ने भी किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
![]()












