शेयर बाजार में नरमी, थोक महंगाई में इजाफा और आयात-निर्यात से जुड़े सरकारी आंकड़े सोमवार को कारोबार जगत की सुर्खियों में रहे। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुए। सरकार की ओर से जारी थोक महंगाई के आंकड़ों के अनुसार डब्ल्यूपीआई चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, देश के निर्यात में इजाफा और आयात में गिरावट आई है। बाजार से जुड़ी इन अहम खबरों को इंफोग्राफिक के साथ यहां पढ़ें।

2 of 13
शेयर बाजार
– फोटो : amar ujala
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन टूटा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 118.96 अंक गिरकर 81,785.74 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 44.80 अंक गिरकर 25,069.20 अंक पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे बढ़कर 88.20 (अनंतिम) पर बंद हुआ। शेयर बाजार में सोमवार को क्या हुआ? विस्तार से जानने के लिए पूरी खबर यहां पढ़ें

3 of 13
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के आंकड़े
– फोटो : amarujala.com
अगस्त में निर्यात 6.7% बढ़ा, आयात में 10% की गिरावट
अगस्त में भारत का निर्यात 6.7 प्रतिशत बढ़कर 35.1 अरब डॉलर हो गया है। वहीं देश का आयात 10.2 प्रतिशत घटकर 61.59 अरब डॉलर हो गया। सरकार ने इससे जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं। अगस्त 2025 के दौरान व्यापार घाटा 26.49 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 35.64 बिलियन अमरीकी डॉलर था। देश के आयात-निर्यात के आंकड़ों से जुड़ी खबर यहां पढ़ें

4 of 13
डब्ल्यूपीआई
– फोटो : amarujala.com
थोक महंगाई दर चार महीनों के ऊपरी स्तर पर, सरकारी आंकड़े जारी
देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण संकेतकों में से एक थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति अगस्त 2025 में बढ़कर 0.52 प्रतिशत हो गई। यह पिछले चार महीनों में सबसे ऊंचा स्तर है। थोक कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण खाद्य और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में मामूली इजाफा रहा। दूसरी ओर, ईंधन और बिजली की कीमतों में कमी देखी गई। देश में महंगाई से जुड़ी यह अहम खबर यहां पढ़ें

5 of 13
निर्मला सीतारमण
– फोटो : amarujala.com
नियमों से नवाचारों को बढ़ावा मिलना चाहिए: निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को ऐसे नियमों की आवश्यकता पर जोर दिया जो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार को, खासकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के मामले में, दबाने के बजाय, जिम्मेदार तरीके से उसे बढ़ावा दें। वित्त मंत्री ने ‘विकसित भारत के लिए एआई: त्वरित आर्थिक विकास के अवसर’ रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि सरकार न केवल एआई प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उनके जिम्मेदार प्रयोग को भी सुनिश्चित करना चाहती है। वित्त मंत्री ने और क्या कहा? पूरी खबर यहां पढ़ें
![]()












