Last Updated:
Zubeen Garg Last Video : जुबीन गर्ग का आखिरी वीडियो देखकर उनके फैंस दुखी हो रहे हैं. वे सिंगापुर में अपने इवेंट से पहले अपने फैंस से इंटरैक्ट करते दिख रहे हैं. मशहूर सिंगर का स्कूबा डाइविंग के बाद निधन हो गया था.
जुबीन गर्ग 52 साल के थे.नई दिल्ली: 19 सितंबर की दोपहर को एक बुरी खबर ने टॉलीवुड और बॉलीवुड को हिला कर रख दिया. असमिया संगीतकार जुबीन गर्ग का निधन हो गया. स्कूबा डाइविंग करते समय वह एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए. उन्हें समुद्र से निकालकर अस्पताल ले जाया गया. वे डॉक्टरों की निगरानी में थे, लेकिन वह ठीक नहीं हो सके. अस्पताल ने उनकी मौत की पुष्टि की. अब जुबीन का आखिरी वीडियो सामने आया है.
सबसे ज्यादा ध्यान जुबीन गर्ग के आखिरी वीडियो ने खींचा, जिसमें वे फैंस के साथ आखिरी बार बात करते दिख रहे हैं. वीडियो देखकर उनके फैंस दुखी हो रहे हैं. वे उन्हें कमेंट करके अंतिम बार अलविदा कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए उस वीडियो को देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं. वह अपने प्रशंसकों से क्या कह रहे थे?
View this post on Instagram
![]()










