पवन सिंह जब एक्टिंग नहीं थे, तब भी एक बड़े सिंगर थे. आज वह न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर हैं. यहां हम पवन के शुरुआती दिनों के उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे भोजपुरिया जवार ने खूब पसंद किया. इतना ही नहीं पवन सिंह को स्टार सिंगर भी बना दिया. उनको स्टार बनाने वाले गानों में एक ‘दरोगा जी हो चार दिन से पियवा बा नापता’ है. गाने में पवन सिंह सिंगर के तौर पर दिख रहे हैं. गाने का सार यह है कि एक महिला का पति कहीं खो गया है. महिला पुलिस स्टेशन में उसकी शिकायत दर्ज करवाने पहुंची है. वह पुलिस ऑफिसर को अपनी पीड़ा बता रही है. इसे 58 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले.
![]()











