नई दिल्ली. महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं. उनकी मूवी ‘हम’ साल 1991 में रिलीज हुई थी. इसमें उन्होंने किमी काटकर, गोविंदा और रजनीकांत जैसे सितारों के साथ काम किया था. इस फिल्म का गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ सुपरहिट रहा. इस सॉन्ग को कविता कृष्णमूर्ति और सुदेश भोसले ने मिलकर गाया था. आज भी अमिताभ बच्चन के इस गाने को सुनते ही लोगों के पैर थिरक पड़ते हैं. इस गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने तैयार किया था.
![]()










