Last Updated:
Bigg Boss 19 Episode 28 Writtern Update: वीकेंड का वार में बिग बॉस ने घरवालों के साथ ऐसा गेम खेला, जिससे घर के अंदर का माहौल गरम हो गया. ज्यादातर लोगों ने गौरव खन्ना का नाम लेकर उन्हें फोटो फ्रेम से बाहर कर दिया. उन पर आरोप लगा कि वे बैकफुट में रहकर खेलने की कोशिश कर रहे हैं.
बसीर-गौरव के बीच हुआ झगड़ाप्रणित ने तान्या मित्तल का नाम लिया. अमाल ने गौरव, प्रणित और आवेज का नाम लिया, जिसमें वे गौरव को चुनते हैं. अमाल की फिर प्रणित-आवेज से बहस हो जाती है, क्योंकि वह उन्हें गौरव का चेला बताता है. जीशान ने कुनिका सदानंद का नाम लिया. शहबाज ने अशनूर का नाम लिया और तर्क दिया कि वे अभिषेक बजाज की हर चीज में हेल्प लेती हैं और पीछे से खेल खेलती हैं. आवेज ने नीलम का नाम लिया. तान्या ने मृदुल का नाम लिया, क्योंकि वह दोस्त बनते हैं, लेकिन सामने कुछ और होते हैं. नीलम ने गौरव खन्ना का नाम लिया जो टास्क चुनकर खेलते हैं. इधर भी बसीर-गौरव के बीच बहस हो गई. अशनूर ने गौरव खन्ना का नाम लिया, क्योंकि वह बसीर-अभिषेक की लड़ाई रोकने के लिए नहीं आए थे. घरवालों ने अपनी वोटिंग से गौरव खन्ना को थमनेल से बाहर कर दिया.
नीलम ने आवेज को पटक कर मारने की बात कही. वहीं दूसरी ओर, आवेज-प्रणित ने अमाल से नाराजगी जताई, क्योंकि टास्क के वक्त अमाल ने उन्हें गौरव का चेला कहा था. तान्या ने मृदुल पर धोखा देने का आरोप लगाया, जिससे मृदुल भड़क गए. तान्या ने कहा कि वे उन्हें और नीलम को दोबारा बहन न कहें. सलमान खान फिर घरवालों से मुखातिब हुए और फरहाना को परफॉर्म करने को कहते हैं. वे फिर गौरव खन्ना के विचित्र गेम प्लान पर तंज कसते हैं.
गौरव खन्ना-मृदुल को कराया रियलिटी चैक
गौरव खन्ना ने टास्क में आगे आकर न खेलने की वजह बताने की कोशिश की, लेकिन उससे सलमान खान खुश नहीं दिखे. सलमान खान बोले कि जो गौरव किरदार में दिखा, वह असली गौरव नहीं है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे आने वाले दिनों में वह अच्छा खेल दिखाएंगे. सलमान ने उन्हें बोरी की तरह न पड़े रहने की नसीहत दी. फिर मृदुल की ओर मुखातिब हुए, जो घर में ज्यादा दिखाई नहीं दे रहे हैं. सलमान ने कहा कि लोगों को वह देखना है जो उन्हें चैनल में दिखा था, यहां उससे आपकी पर्सनैलिटी काफी अलग है. अंत में सलमान खान ने नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट के बारे में बताया. यानी कल 21 सितंबर को नेहल, अशनूर, प्रणित, बसीर, अभिषेक में से किसी एक को घर से रवाना होना पड़ेगा.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










