Last Updated:
पॉपुलर सिंगर जुबिन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया. उनके निधन के बाद सिंगापुर में उनके इवेंट के ऑर्गनाइजर का बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने साफ किया था कि वो यॉट पर गए थे, इस बात का उन्हें भी नहीं पता था. अब सिंगर की पत्नी गरिमा ने वीडियो जारी कर ऑगेनाइजर से लिए अपील की है.
पत्नी ने रोते हुए लगाई गुहार असम के लेजेंडरी सिंगर जुबिन गर्ग का यूं अचानक चले जाना सभी के लिए बड़ा सदमा है. उनके यूं जाने से संगीत की दुनिया में मातम पसर गया है. 52 की उम्र में जुबिन ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन के बाद उनका परिवार सदमे से बाहर ही नहीं आ पा रहा है. इन्हीं सब के बीच सिंगर की पत्नी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह असम के लोगों के अपील करती नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
![]()










