Last Updated:
दीपिका पादुकोण को कल्कि 2 से निकाल दिया गया जिसके बाद वो विवादों में घिरी हुई हैं. बेटी दुआ के जन्म के बाद एक्ट्रेस की ये दूसरी फिल्म है जिससे उन्हें बाहर कर दिया गया. इस बीच साल 2012 में कॉकटेल में उनके साथ काम कर चुकीं डायना पेंटी उनके सपोर्ट में उतरीं. डायना ने दीपिका को प्रोफेशनल बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की.
डायना ने दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया. पहले संदीप रेड्डी वांगा और अब कल्कि 2 के मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म से बाहर करने का फैसला करते हुए उनसे किनारा कर लिया. इस विवाद के बीच एक्ट्रेस की पुरानी को-स्टार डायना पेंटी उनके सपोर्ट में उतरीं. साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल में दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुकीं डायना पेंटी ने एनडीटीवी युवा कॉन्क्लेव के दौरान बात करते हुए दीपिका का सपोर्ट किया. उन्होंने एक्ट्रेस के काम करने के तरीके की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद फ्रोफेशनल बताया.
डायना ने बांधे दीपिका पादुकोण की तारीफों के पुल
कॉकटेल एक्ट्रेस के मुताबिक दीपिका पादुकोण एक बेहद प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं. डायना कहतीं हैं, ‘वो हर चीज में 10 हैं. पूरी 10 हैं. वो बहुत डिस्सिप्लिन हैं. बहुत मेहनती हैं. मुझे लगता हैं कि ये उनकी परवरिश से आता है. उनके परिवार से आता है. वो एक खिलाड़ी हैं’.
दीपिका ने बैक-2-बैक गंवाई 2 फिल्में
बता दें, संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म स्पिरिट से इसलिए बाहर कर दिया चूंकि वो 8 घंटे की शिफ्ट की मांग कर रही थीं. एक्ट्रेस सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट में शूंटिंग करना चाहती थीं, ताकि वो वर्क-लाइफ बैलेंस कर सकें.
![]()










