Last Updated:
अक्षय कुमार ने महर्षि वाल्मीकि वाले फेक एआई वीडियो पर चेताया, मीडिया से पुष्टि की अपील की. ‘जॉली एलएलबी 3’ ने चार दिन में 59 करोड़ रुपए कमाए.
अक्षय कुमार ने मंगलवार सुबह अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में इस बात की जानकारी दी और लोगों से इस तरह की फर्जी खबरों से सावधान रहने की अपील की.
उन्होंने चिंता जताते हुए आगे लिखा, ‘इससे भी बुरी बात यह है कि कुछ समाचार चैनल बिना यह पुष्टि किए कि ये असली हैं या नकली, इन्हें ‘समाचार’ के तौर पर पेश कर देते हैं. आज के समय में, जब एआई के हेरफेर के जरिए भ्रामक कंटेंट बड़ी तेजी से तैयार की जा रही है, मैं मीडिया संस्थानों से अनुरोध करता हूं कि वे जानकारी की पुष्टि करें और उसे प्रमाणित करने के बाद ही रिपोर्ट करें.’
इस फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं. वहीं, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर भी जलवा है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपए की कमाई की और दूसरे दिन 20 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. फिल्म रविवार यानी तीसरे दिन 21 करोड़ रुपए जुटाने में सफल रही. इसने चौथे दिन 5.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इन चार दिनों में ‘जॉली एलएलबी 3’ का कुल नेट कलेक्शन 59 करोड़ रुपए तक पहुंच गया.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
![]()











