Last Updated:
आजकल पूनम पांडे लवकुश रामायण को लेकर विवादों में हैं. उन्हें दिल्ली की रामलीला में रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल निभाने का मौका मिला है. इसी पर विवाद भी हो रहा है. वीएचपी ने एक्ट्रेस को रामलीला से बाहर करने की भी मांग हुई है.
पूनम पांडे का विरोध हो रहा है उनके अतीत को लेकर. जिस तरह से उन्होंने इंडस्ट्री में काम किया है तो जिस तरह से उन्होंने विवाद को खुद मोल लिया है. पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे (Sam Bombay) संग शादी भी रचाई थी. लेकिन फिर दोनों के बीच घरेलू हिंसा और कई तरह के मसले देखने को मिले थे. हुआ यही कि उनका घर नहीं बस सका. इसके अलावा वह कभी टॉपलेस होकर कॉन्ट्रोवर्सी कर चुकी हैं तो कभी अपनी ही मौत की अफवाह उड़ाकर.

ऐसे में कुछ संगठन नहीं चाहते कि उनकी इन करतूतों को दरकिनार किया जाए. बता दें पूनम पांडे का बेशक जितना भी विवाद हो लेकिन वह सबसे अमीर बोल्ड बालाओं में से एक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी 83 करोड़ की नेटवर्थ है. साथ ही लग्जरी कार भी है.

इस लिस्ट में एक नाम शर्लिन चोपड़ा का भी है जो ऊटपटांग कपड़े पहनने को लेकर खासा विवादों में रही हैं. कभी अश्लील वीडियो तो कभी बयानों के चलते उन्होंने किरकिरी करवाई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इतने विवाद के बाद भी शर्लिन की नेटवर्थ 30-35 करोड़ रुपये बताई जाती है.

अर्शी खान की बात करें तो वह भी ऐसी ही करतूतों के चलते चर्चा में रहती हैं. आज भी वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और भद्दे वीडियो बनाकर सुर्खियों में रहती हैं. अर्शी भी वो नाम है जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है.

गहना वशिष्ठ छत्तीसगढ़ से आती हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और फिर फिल्मी दुनिया नाम की एक फिल्म की. वह तेलुगू फिल्म में आइटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं. हालांकि उन्हें फेम मिला गंदी बात के सीजन 3 से. गहना ने भी कभी अपना घर नहीं बसाया है.

सोफिया अंसारी का नाम भी इस लिस्ट में आता है. जो गुजरात के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह अक्सर अपने एडल्ट कंटेंट के चलते सुर्खियों में रहती हैं. कोई बड़ा प्रोजेक्ट उन्होंने नहीं किया है इसके बावजूद उनकी नेटवर्थ 8-12 करोड़ रुपये बताई जाती है.

पिछले कुछ महीनों से अक्सर इंस्टाग्राम पर बेहूदे कपड़े पहनने को लेकर एक हसीना चर्चा में रहीं. ये थीं खुशी मुखर्जी, जो अपने ड्रेसिंग सेंस के चलते विवादों में आईं. लोगों को हैरानी तब हुई जब वह पब्लिक प्लेस में अश्लील कपड़े पहनकर पहुंचीं. वह बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. बताया जाता है कि उनकी 12 करोड़ रुपये नेटवर्थ है.
![]()










