लखनऊ/एबीएन न्यूज। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज 23 सितंबर 2025 को लखनऊ रेलवे स्टेशन पर स्वच्छोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफाई मित्रों द्वारा वेस्ट रिसाइकलिंग से तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने यात्रियों और आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
रेलवे के उच्च अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सफाई मित्रों द्वारा प्रस्तुत की गई रचनात्मकता की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि वेस्ट रिसाइकलिंग न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि समाज को स्वच्छ और सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है।
इस आयोजन का उद्देश्य यात्रियों को जागरूक करना और यह संदेश देना था कि पुनर्चक्रण के जरिए बेकार मानी जाने वाली वस्तुओं से भी उपयोगी और कलात्मक सामग्री तैयार की जा सकती है। स्वच्छोत्सव 2025 ने स्टेशन पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
![]()














