दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण में मंगलवार की दोपहर सोनांचल इंटर कॉलेज, दुद्धी में “मिशन शक्ति 5” के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार सिंह ने किया, जबकि प्रभारी निरीक्षक दुद्धी स्वतंत्र सिंह और महिला थानाध्यक्ष सन्तु सरोज भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी जानकारियाँ दी गईं। पुलिस टीम ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।

साथ ही, आत्मरक्षा के उपाय, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन, महिला संबंधी कानूनों और उत्पीड़न की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सोनांचल इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश्वर श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
![]()














