नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ ने निरहुआ के गाने रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं. उन्होंने अब तक कई सुपरहिट भोजपुरी गाने दिए हैं. वह गानों और फिल्मों में कई हीरोइनों के साथ रोमांस किया है. इन दिनों निरहुआ का गाना ‘प्यार वाली बात होखे दा’ धमाल मचा रहा है. यह गाना ‘बीवी नंबर 1’ फिल्म का है. वीडियो में दोनों सितारे धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने को आलोक कुमार और कल्पना ने मिलकर गाया है और म्यूजिक राजेश-रजनीश का है. सॉन्ग के लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं.
![]()










