माधुरी दीक्षित बॉलीवुड को वो हसीना हैं, जिन्होंने हर भाव के गानों के साथ अपने शानदार एक्सप्रेशंस के साथ लोगों के दिलों को जीता है. क्या आपको वो गाना याद है, जिसमें माधुरी दीक्षित अपने प्यार के बारे में बताने के लिए अपनी मां को कत लिखती है और यादों में सिर्फ उनका आशिक होता है. मोहब्बत के उस मासूम दौर में, जब न मोबाइल थे न चैट, सिर्फ खत ही दिल की बातें पहुंचाने का जरिया होता था. ये गाना है कि 1992 में आई फिल्म ‘खेल’. गाने के बोल हैं ‘खत लिखना है, पर सोचती हूं…’. फिल्म में माधुरी को मोहब्बत अनिल कपूर से होती है. पार्क में बैठकर वह मां को खत लिखने की कोशिश करती है, लेकिन मां को दिल के जज्बात बयां नहीं कर पाती. फिर अनिल उन्हें टिप्स देते है. इस हाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और इस गाने को लता मंगेशकर और मोहम्मद अजीज ने गाया है.
![]()










