Last Updated:
करवा चौथ के मौके पर दिवंगत शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने एक भावुक पोस्ट किया. वह स्वर्ग से शेफाली को कॉल करने की बात कर रहे हैं. उन्हें प्यार से परी और गुंडी बता रहे हैं. पराग कहना है कि वह शेफाली के बिना सांस भी नहीं ले पा रहे.
मुंबई. टीवी एक्टर पराग त्यागी ने करवा चौथ के मौके पर अपनी दिवंगत पत्नी और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को याद किया. उन्होंने एक इमोशनल कर देने वाला वीजियो शेयर किया. इस वीडियो में शैफाली की तस्वीरें हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में मनस रॉय का ले आऊंगा गाना चल रहा है. इसमें शेफाली की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिल रही है. पराग का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके साथ ही उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, वो भावुक कर देने वाला है.
पराग त्यागी ने आगे कहा, “तुम ही वह हो जिसे मैं प्यार करता हूं और मैं हमेशा तुम्हारा इंतजार करूंगा. वहां मिलते हैं और तुम्हें वहां मिलने का इंतजार नहीं कर सकता. प्लीज मुझे जल्द से जल्द कॉल करो, मैं तुम्हारे बिना सांस नहीं ले सकता मेरी परी, मेरी गुंडी. ” पराग ने आखिरी में हाथ जोड़ने और किस इमोजी भी शामिल किया.
View this post on Instagram
![]()










