Last Updated:
काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के अपकमिंग एपिसोड में चंकी पांडे और गोविंदा दोनों एक साथ पहुंचने वाले हैं. जहां दोनों स्टार्स के कई राज खुलेंगे. वहीं, दोनों साथ में फैंस को नॉस्टैल्जिया का डोज भी देंगे.
नई दिल्ली. अमेजन प्राइम वीडियो के शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के नए एपिसोड में बॉलीवुड के दो जबरदस्त बॉलीवुड एक्टर एक साथ नजर आने वाले हैं. इस पॉपुलर सीरीज के चौथे एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज चंकी पांडे और गोविंदा के साथ धमाल मचाने को तैयार है. 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाले इस एपिसोड में हंसी-मजाक, पुरानी यादें और गॉसिप का तड़का लगेगा, जहां दोनों सितारे अपनी शुरुआती करियर की बातें शेयर करेंगे. शो का एक टीजर मेकर्स ने रिलीज किया है, जिसको देखने के बाद फैंस मान रहे हैं, ये भी पिछले तीन एपिसोड्स की तरह मजेदार होने वाला है.
चंकी के नाम पर ट्विंकल का तंज
शो के प्रोमो में ट्विंकल खन्ना ने चंकी पांडे के कपड़ों पर तंज कसते हुए कहा, ‘आपने कपड़े पहनकर आने के लिए धन्यवाद.’ इस पर चंकी ने खुलासा किया कि उन्हें एक समय में ‘चड्डी पांडे’ के नाम से जाना जाता था. यह सुन ट्विंकल ने तुरंत गोविंदा की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘और ये हैं चड्डी बादशाह!’ जिस पर स्टूडियो में मौजूद सभी जोर से हंस पड़े.
चंकी बने बांग्लादेश के ‘अमिताभ बच्चन’
चंकी पांडे ने बांग्लादेश में अपनी शोहत का किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि वहां उन्हें कितनी पॉपुलैरिटी मिली. इस पर ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘और आप बांग्लादेश के अमिताभ बच्चन बन गए.’
View this post on Instagram
![]()












