नई दिल्ली. साल 1980 में जितेंद्र और रेखा की फिल्म ‘मांग भरो सजना’ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. खासतौर पर एक गाना जिसमें जितेंद्र जा रहे होते हैं और रेखा उन्हें रोकने के लिए मना रही होती है. फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. लेकिन एक गाने में तो दोनों ने लोगों को दीवाना बना दिया था, वो गाना है ‘ इब ना सुनूंगी मैंने बहुत सुन लिया तेरी नौकरी मेरी सौतन पिय’. इस ब्लॉकबस्टर गाने को लता मंगेशकर ने गाया था और संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का था. .गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था. गाने में सिल्वर ग्रे कलर की साड़ी में रेखा बला की खूबसूरत लगी थीं. गाने में वह जितेंद्र को रोकते हुए उन्हें रीझाती हैं कि वह ना जाए. क्योंकि जितेंद्र की शादी मौसमी चटर्जी से होती है और वह उनके पास जा रहे होते है. मौसमी और रेखा दोनों ने जितेंद्र की हीरोइन की भूमिका निभाई थी. यहीं कारण है कि इस दौर में भी इस वो सदाबहार गाने आज भी पसंद किए जाते हैं. रेखा की खूबसूरती तो आज भी बरकरार है.
![]()











