Last Updated:
आम्रपाली दुबे ने पटना में बिहार की राजनीति पर बेबाक बयान देकर ध्यान खींचा है. उन्होंने खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं.
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य की सियासत में न केवल राजनीतिक चेहरों की हलचल तेज हो गई है, बल्कि भोजपुरी सितारों की राय और बयानबाजी भी सुर्खियों में है. भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इस पर अपनी राय रखी. उन्होंने पटना में मीडिया से बात करते हुए अभिनेता खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को चुनाव लड़ने पर शुभकामनाएं दी. उन्होंने जोर दिया कि ईमानदार सरकार से विकास होगा तो पलायन रुक जाएगा.
दिवाली पर रिलीज किया नया गाना
आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा को शुभकामनाएं भी दीं. जब उनसे पूछा गया कि वह कब राजनीति में आएंगी, तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल अभी अपने फिल्मी करियर पर ही फोकस कर रही हैं. दीपावली के मौके पर आम्रपाली दुबे ने एक नया गाना रिलीज कर अपने फैंस को तोहफा दिया है. उनका गाना ‘आई है दिवाली’ रिलीज हो गया है. इस फेस्टिव सॉन्ग में आम्रपाली विक्रांत सिंह और परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाती नजर आ रही हैं.
यूट्यूब पर छाया हुआ ‘आई है दिवाली’
‘आई है दिवाली’ गाना आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म ‘सास, बहू और यमराज’ का है. गाने की खास बात यह है कि इसमें यमराज भी दीपावली मनाते दिखाई दे रहे हैं. इस गाने को आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने गाया है. इसके बोल शेखर मधुर ने लिखे हैं. यह गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










