Last Updated:
बॉलीवुड में टैलेंटेड सिंगर्स की भरमार है, लेकिन 90 के दशक में एक गायक ने अपनी मखमली आवाज से लोगों को दीवाना बना लिया था. सिंगर का गाया हर गाना सुपरहिट हो जाता था. आपको जानकार हैरानी होगी कि सिंगर ने 24 घंटे में 28 गाने रिकॉर्ड किए थे.
नई दिल्ली. कुमार सानू बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर हैं. उन्होंने 90 के दशक में हिंदी सिनेमा को रोमांस की नई परिभाषा दी. उनका असली नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है और आज वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. कुमार सानू ने अपनी मखमली और खूबसूरत गायकी से न सिर्फ लाखों दिलों को छुआ, बल्कि इंडियन म्यूजिक को एक नया मुकाम भी दिया. 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता में जन्मे कुमार सानू के नाम 24 घंटे में 28 गाने रिकॉर्ड करने का अचीवमेंट है.
View this post on Instagram
![]()












