Last Updated:
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दीवाली के मौके पर बेटी दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा रिवील कर दिया है. दीपिका-रणवीर ने दुआ के साथ वाली कई तस्वीरें शेयर की हैं. यह तस्वीरें दीवाल पूजा के दौरान की लग रही हैं. तस्वीर में दुआ को हाथ जोड़े हुए देखा जा सकता है.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.” इन तस्वीरों में दुआ दीपिका और रणवीर की गोद में दिख रही हैं.

रणवीर सिंह और दीपिका बेटी दुआ को प्यार से देख रहे हैं. दुआ भी काफी खुश दिख रही हैं. एक तस्वीर में दुआ दीपिका की गोद में बैठी हैं और हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
![]()










