{“_id”:”690c20f71040b9cdff0329cc”,”slug”:”hardoi-dosa-order-slip-becomes-clue-accused-of-raping-deaf-and-mute-teenager-arrested-in-encounter-2025-11-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hardoi: डोसा ऑर्डर की पर्ची बनी सुराग, मूक-बधिर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पढ़ें मामला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Hardoi News: पुलिस ने मूक-बधिर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को घटनास्थल पर मिले डोसा ऑर्डर की पर्ची से सुराग लगाकर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके दाएं पैर में गोली लगी है और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
आरोपी रोहित मुठभेड़ में गिरफ्तार – फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में घटनास्थल पर छूटे कपड़ों की तलाश में डोसे के ऑर्डर की पर्ची से मिले सुराग के जरिये पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मानसिक रूप से कमजोर मूकबधिर किशोरी के साथ युवक ने सोमवार को दुष्कर्म किया था। कुछ लोगों के पहुंचने पर आरोपी कपड़े मौके पर छोड़कर भाग गया था। दायें पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
Trending Videos
देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक काॅलोनी में रहने वाली किशोरी (15) सोमवार दोपहर घर से निकली थी। इसके बाद रात में कुछ लोगों को आहट मिलने पर कॉलोनी के ही एक ब्लाॅक के पीछे की तरफ गए थे। लोगों को आते देख युवक अपने कपड़े मौके पर छोड़कर भाग गया था। किशोरी नग्न अवस्था में मिली थी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा के नेतृत्व में आरोपी की तलाश की जा रही थी।