Last Updated:
Popular Travel Influencer And Photographer Anunay Sood: अनुनय सूद के निधन से फैंस हैरान हैं. ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का महज 32 साल की उम्र में निधन हो गया है. कौन थे अनुनय सूद चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. दुनिया घूमने वाले पॉपुलर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद अब हमारे बीच नहीं रहे. गुरुवार सुबह उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर परिवार ने दिल दहला देने वाला पोस्ट शेयर किया. सिर्फ 32 साल की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गए. इस खबर के बाद से फैंस हैरान और दुखी है. फोटो साभार-@anunaysood/Instagram

अनुनय सूद की मौत कैसे हुईं. इस बात की अभी खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन आखिरी पोस्ट्स से पता चलता है कि वो लास वेगास में थे. फोटो साभार-@anunaysood/Instagram

इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वहीं, यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. फैंस उनके निधन से शॉक्ड हैं और अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड #RIPAnunaySood ट्रेंड कर रहा है. फोटो साभार-@anunaysood/Instagram

परिवार ने उनके निधन के बारे में जो पोस्ट शेयर किया है. उस पोस्ट में लिखा है- ‘गहरे दुख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे प्यारे अनुनय सूद का निधन हो गया. इस मुश्किल वक्त में प्राइवेसी और समझ की उम्मीद करते हैं. पर्सनल प्रॉपर्टी के पास भीड़ जुटाने से बचें. परिवार-दोस्तों को दुआओं में याद रखें. उनकी आत्मा को शांति मिले.’ फोटो साभार-@anunaysood/Instagram

अनुनय सूद दुबई में रहने वाले एक लोकप्रिय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर थे. वह अपने शानदार ट्रैवल फोटोज, रील्स और व्लॉग्स के लिए मशहूर थे. फोटो साभार-@anunaysood/Instagram

उनकी प्रतिभा को फोर्ब्स इंडिया ने भी मान्यता दी थी. अनुनय सूद लगातार तीन साल 2022, 2023 और 2024 फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे थे. फोटो साभार-@anunaysood/Instagram

फोर्ब्स की बायो के मुताबिक, अनुनय सूद ने अपने सफर की शुरुआत इंस्टाग्राम पर अपनी यात्राओं को डॉक्युमेंट करने से की थी, जो बाद में एक सफल करियर में बदल गया. इसके अलावा वह एक मार्केटिंग फर्म भी चलाते थे. फोटो साभार-@anunaysood/Instagram

उनके यूट्यूब चैनल पर भी 3 नवंबर को आखिरी वीडियो अपलोड हुआ था. फोटो साभार-@anunaysood/Instagram

अनुनय की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है. हजारों फैंस और साथी क्रिएटर्स ने उनकी पोस्ट पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. लोग लिख रहे है- ‘आपकी तस्वीरों ने हमें दुनिया घूमने का सपना दिया. यकीन नहीं होता कि आप अब नहीं हैं.’ फोटो साभार-@anunaysood/Instagram
![]()










