1988 में आई फिल्म ‘विजय’ में यश चोपड़ा ने एक नई एक्ट्रेस को लॉन्च किया था जिसने पहली ही फिल्म से लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे. 90s की एक्ट्रेस सोनम खान ने उस दौर में बिकिनी शूट से तहलका मचा दिया था जब हीरोइनें छोटे कपड़े पहने से कतराती थीं. 16 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने यश चोपड़ा की फिल्म से करियर की शुरुआत की और पहली ही फिल्म में ऐसे सिजलिंग लुक में दिखीं कि चारों तरफ बस उन्हीं के चर्चे थे. सोनम खान ने लाल रंग की बिकिनी में समंदर के बीचों-बीच ऐसे-ऐसे बोल्ड सीन दिए थे कि सिनेमाघरों में तहलका मच गया था. वो फिल्म ‘विजय’ में सोनम ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं. समंदर में लोट-पोटकर उन्होंने ऋषि कपूर के साथ बोल्डनेस की हर हदें पार करते हुए कई सीन सिजलिंग सीन शूट किए थे जिनकी आजतक चर्चा होती है.
![]()











