नई दिल्ली. मिथुन चक्रवर्ती 80 के दशक में सुपरस्टार बन गए थे. फिर उन्होंने हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी थी. उनके गाने भी खूब पॉपलुर हुए थे. मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘फूल और अंगार’ साल 1993 में रिलीज हुई थी. इसका गाना ‘मुझको जीना है जीने दो’ खूब पॉपुल हुआ था. वीडियो में देखा जा सकता है मिथुन चक्रवर्ती शराब पीते हुए सड़क पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं और अपना हाल बयां कर रहे हैं. इस गाने को मोहम्मद अजीज ने गाया था और म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था. गाने के लिरिक्स जमीर काजमी ने लिखे थे. मिथुन चक्रवर्ती के गाने को यूट्यूब पर अब तक 196 मिलियन यानी 19 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
![]()











